शानदार साल का खिताबी अंत करने पर बोले PSG कोच लुइस एनरिके-हमने फिर इतिहास रचा

Untitled 5 copy 18
  • इंटरकांटिनेन्टल कप के साथ जश्न मनाते PSG के खिलाड़ी

अल-रय्यान/कतर। यूरोपीय चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के मुख्य कोच लुइस एनरिके ने फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। PSG ने रोमांचक फाइनल में फ्लामेंगो को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। PSG के लिए 2025 का साल ऐतिहासिक रहा। लुइस एनरिके के मार्गदर्शन में टीम ने 2024-25 सत्र में ट्रेबल जीता, जिसमें क्लब का पहला UEFA चैंपियंस लीग खिताब भी शामिल है। इसी कड़ी में टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतकर साल का शानदार अंत किया।

निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया, जहां PSG के रूसी गोलकीपर माटवेई सफोनोव ने चार पेनल्टी बचाकर टीम को 2-1 से जीत दिलाई और नायक बने। मैच के बाद लुइस एनरिके ने कहा कि हमने फिर इतिहास रचा है। 2025 के इस अविस्मरणीय और शानदार साल में हमने हर मुकाबले में वही जज़्बा दिखाया। हम अपने लिए, क्लब के लिए और अपने समर्थकों के लिए बेहद खुश हैं। यह अद्भुत एहसास है और हमें इसी तरह आगे बढ़ते रहना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने समर्थकों से गहराई से जुड़े हुए महसूस करते हैं। पार्स दे प्रिंसेस में हो या बाहर के मैच, हर जगह यह जुड़ाव महसूस होता है। अब हमें थोड़ा आराम करना है। एक कूप डी फ्रांस का मैच बाकी है, उसके बाद क्रिसमस पर छोटा सा ब्रेक मिलेगा। हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का सही संतुलन है और हम इससे बेहद संतुष्ट हैं। PSG के मिडफील्डर वितिन्हा को 2025 फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने प्रदान किया। वितिन्हा ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय एहसास है। यह बहुत महत्वपूर्ण फाइनल था और हमने इसे जीत लिया। मुकाबला कठिन था, हमने कड़ी मेहनत की और अब हम बहुत खुश हैं। हमने बेहतरीन काम किया है। कड़ी मेहनत के साथ थोड़ी किस्मत भी हमारे साथ थी। सफोनोव भी शानदार रहे।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More