राष्ट्रीय खेलों में नैनीताल की ईरा ने तैराकी में दिलाया उत्तराखंड को पहला पदक

नैनीताल। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 69वीं SGFI यानी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-2025 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ईरा रावत ने 50 मीटर तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। SGFI राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में यह उत्तराखंड का पहला पदक है।

उल्लेखनीय है कि ईरा रावत नगर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में कार्यरत किरन रावत व देहरादून के व्यवसायी पिता विजेंद्र रावत की इकलौती पुत्री है और नैनीताल के सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज की छात्रा रही हैं। वर्तमान में देहरादून में कक्षा नौ में पढ़ रही हैं।

ईरा की सफलता में उनके प्रशिक्षक नीरज चौधरी, नीतेश राणा, शुभम कुमार, सर सिरीज रेडी मत्स्य इन्कॉरपोरेशन, जॉन क्रिस्टोफर बसावन गुड़ी एक्वेटिक सेंटर, उदय चौहान और भरत पुन्या का विशेष योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत और शिक्षा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने ईरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Sports

ICC का बड़ा प्लान, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे  और नामिबिया –  को सौंपी गई […]

Read More
Sports

 वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें: CSK के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग, आज होगी असली परीक्षा

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज का मैच काफी खास माना जा रहा है, जहां  राजस्थान रॉयल्स  और  चेन्नई सुपर किंग्स  आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव सूर्यवंशी इस समय भारत के उभरते हुए […]

Read More
Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More