केंद्र बनाम प्रदेश की राजनीति का खुला संकेत बारास्ता यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग

Untitled 18 copy 8

नया लुक ब्यूरो

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार (1990 बैच IPS) को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना अब सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं रहा, यह केंद्र बनाम प्रदेश की राजनीति का खुला संकेत बन गया है। डीजीपी पद से जून में रिटायर हुए प्रशांत कुमार को तीन साल का कार्यकाल देकर योगी सरकार ने बता दिया कि भरोसा किस पर है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने योगी आदित्यनाथ की इच्छा के बावजूद प्रशांत कुमार और मनोज सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया।

संदेश साफ था लेकिन यूपी सरकार ने भी उतनी ही साफ़ भाषा में जवाब दे दिया। जिन अफसरों को दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली, उन्हें लखनऊ ने सत्ता और सिस्टम के केंद्र में बैठा दिया। उच्च और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का विलय कर नया आयोग बनाना और उसकी कमान एक कड़े प्रशासक को सौंपना, यह सिर्फ शिक्षा सुधार नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति भी है। यह नियुक्ति बताती है कि योगी सरकार अब फैसले दिल्ली देखकर नहीं, ज़मीनी जरूरत और अपने राजनीतिक विज़न के हिसाब से कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में इसे अमित शाह को सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है एक तरह से यह संदेश कि “प्रदेश सरकार सिर्फ आदेश मानने वाली नहीं, दिशा तय करने वाली भी है।” केंद्र और प्रदेश एक ही पार्टी के होते हुए भी जब आमने-सामने दिखें, तो समझिए मामला साधारण नहीं है। यह नियुक्ति आने वाले दिनों में पावर बैलेंस की नई लकीर खींच सकती है और दिल्ली को यह एहसास दिला सकती है कि यूपी अब सिर्फ मैदान नहीं, निर्णय का केंद्र है।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More