आगरा-जयपुर हाईवे पर 6 वाहन आपस में भिड़े, बस चालक का पैर कटा

bhashhanae saugdhaka hathasa f4e7e9b0924d000e0e253960380deb5c

आगरा -जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। बुधवार देर रात किरावली क्षेत्र में अभुआपुरा बिजली घर के सामने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक बस चालक का पैर कटने की सूचना है।

हादसा रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हुआ, जब हाईवे पर अचानक दृश्यता बेहद कम हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक ट्रक ने आगे चल रहे वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। कुछ ही पलों में दो ट्रक, दो स्लीपर बसें और दो कारें आपस में फंस गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किरावली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मां की ममता ने जीत ली मौत से जंग, DNA से होगी पहचान

जानकारी के मुताबिक, एक स्लीपर बस चालक हादसे में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसका पैर कट गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि खराब मौसम में सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और दृश्यता कम होने पर यात्रा टाल दें।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More