मासिक शिवरात्रि 2025: भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का पावन अवसर

Untitled 1 copy 19

राजेन्द्र गुप्ता 

भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और मां गौरी के मिलन का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन व्रत के साथ ही विधिपूर्वक पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय और मधुर होता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत डेट

मासिक शिवरात्रि का व्रत 18 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का विशेष पर्व है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। जो भी भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत करना चाहते हैं वो महा शिवरात्रि के दिन आरंभ कर सकते हैं। मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह शीघ्र हो जाता है। वहीं विवाहित महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाल हो जाता है।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

  • मासिक शिवरात्रि पर पूजा के लिए सर्वप्रथम एक साफ चौकी पर शिव परिवार की स्थापना करें।
  • आप फिर शिव परिवार को वस्त्र अर्पित करें और सभी को चंदन का तिलक लगाएं।
  • इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद से अभिषेक करें।
  • फिर महादेव को बेलपत्र और फूल माला अर्पित करें।
  • इस दौरान शिव जी को गेहूं, फल और सफेद मिठाई भी चढ़ा दें।
  • महादेव के सामने घी का दीप जलाएं और शिव मंत्रों का उच्चारण करें।
  • मासिक शिवरात्रि की कथा का पाठ कर लें।
  • फिर आप महादेव की आरती करें और उन्हें शक्कर भोग के रूप में चढ़ाएं।
  • अंत में जरूरतमंदों को चावल, दूध या धन का दान करें। कुछ चीजों का दान करें।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से कुवांरी कन्याओं को मनचाहा वर और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से जीवन के सभी दुख और बाधाएं दूर होती हैं।

yogi adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh West Bengal

बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

दो ब्राह्मण चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह सपा से आए नेताओं को मिल सकती है जगह, खिल सकते हैं उनके चेहरे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी […]

Read More
Rape
Crime News homeslider

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और कितना गिरेगा हमारा समाज,धिक्कारेगा समाज,पापी की नजर पड़ी

नसरापुर। पुणे के नसरापुर इलाके में हुई यह घटना बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली है। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और नागरिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात […]

Read More
Untitled 4 copy
homeslider Jharkhand

झारखंड में 500 करोड़ से अधिक का ट्रेज़री घोटाला

रिटायर्ड मृत और स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के नाम फर्जी pay id से निकाल लिए करोड़ों रुपए, खरीदी कीमती जमीनें, लग्जरी गाड़ियां और अपार्टमेंट घोटाले से राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर संकट विपक्षी भाजपा का बयान “जांच सही तरीके से आगे बढ़ी तो यह चारा घोटाले से बड़ा घोटाला” रंजन कुमार सिंह […]

Read More