प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का कांग्रेस में करेंगे विलय, कांग्रेस कोटे से चाहिए राज्यसभा सीट या बिहार की कमान

Untitled 12 copy 9
  • प्रियंका वाड्रा और प्रशांत की चार घंटे लंबी मीटिंग

नया लुक ब्यूरो

खबर है कि प्रशांत किशोर अपनी पूरी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने जा रहे हैं। बदले में शर्त यह रखी गई है या तो बिहार कांग्रेस की कमान, या फिर राज्यसभा की सीट चाहिए। यानी “सिस्टम बदलने” की दुकान और अंदर से वही पुरानी पावर पॉलिटिक्स। भारत में जो भी कहता है कि “मैं राजनीतिक सिस्टम बदलने आया हूँ”, असल में वही मेमने की खाल में छुपा भेड़िया निकलता है। सबसे बड़ा मौकापरस्त, सबसे बड़ा लुच्चा।

देश ने इसका एक बड़ा

उदाहरण पहले ही देख लिया है : जो कहता था हम सिक्योरिटी नहीं लेंगे, हम बंगला नहीं लेंगे, हम कार नहीं लेंगे, हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चलेंगे, हमारे यहाँ इंटरनल लोकपाल होगा और हमारे यहाँ कोई पार्टी प्रमुख एक साल से ज़्यादा नहीं रहेगा आदि इत्यादि। लेकिन सत्ता में आते ही सरकारी संसाधनों का ऐसा बेदर्दी से निर्भया काण्ड किया कि बाकी सब रिकॉर्ड टूट गए।
चेहरे बदलते हैं, नारे बदलते हैं, लेकिन राजनीति का चरित्र वही रहता है।

इसलिए सिस्टम बदलने का दावा करने वालों से सबसे ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में जन सूरज पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं में लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक पीके ने हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक बंद कमरे में बैठक की, जिससे राजनीतिक हलकों में नई अटकलें लगने लगी हैं। बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें दोनों ने उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारतीय राज्यों के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि बीते दिन प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और दोनों के बीच लगभग दो घंटे तक बैठक चली। कांग्रेस से किनारा करने के तीन साल बाद प्रशांत किशोर का नाम फिर से पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है।

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने 238 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं, कांग्रेस पार्टी के हिस्से में सिर्फ छह सीटें ही आईं हैं। प्रशांत किशोर ने 2021 में कांग्रेस पार्टी को फिर से संगठित करने का प्रस्ताव पेश किया था। इस दौरान प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेताओं के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी था। अप्रैल 2022 में उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के सामने इस प्लान का खाका पेश किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। बैठक के बाद सोनिया गांधी ने पैनल गठित करने का फैसला किया था। उस समय प्रशांत किशोर भी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे। हालांकि, बाद में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि परिस्थितियां अब अलग हैं।

Spread the love

Iran
homeslider International

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुर्की के अंकारा से रवाना होने के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें अपना विमान बदलना पड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान समर्थित तत्वों की ओर से ट्रंप और उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने यह फैसला लिया। […]

Spread the love
Read More
Top 10 News
Daily Bulletin homeslider

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

Top 10 News देश-विदेश में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी से लेकर हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नए सेस, NEET PG 2026 के एग्जाम सिटी अपडेट, जसप्रीत बुमराह की चोट, कैंसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और भारत में Apple Pay की संभावित एंट्री तक कई अहम […]

Spread the love
Read More
Lord Shiva
homeslider Religion

हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

Lord Shiva हिंदू धर्म में सभी अमावस्या का महत्व होता है। परन्तु सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन माह की अमावस्या का महत्त्व और बढ़ जाता है। सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। हरियाली अमावस्या पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। सावन माह की इस तिथि पौधा लगाना […]

Spread the love
Read More