लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच घने कोहरे की वजह से शुरू नहीं हो सका। मैच शाम सात बजे से निर्धारित था, लेकिन विजिबिलिटी इतनी कम है कि टॉस तक नहीं हो पाया। कई इंस्पेक्शन के बाद अब अगला इंस्पेक्शन रात 9:25 बजे होगा। अगर तब तक हालात नहीं सुधरे तो मैच रद्द हो जाएगा। T20 नियमों के तहत कम से कम 5 ओवर का खेल जरूरी है, जिसका कटऑफ टाइम करीब 9:46 बजे तक है। कोहरा इतना घना है कि मैदान के दूसरी छोर की स्टैंड्स भी नहीं दिख रही हैं। खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हैं और फैंस निराश।
भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और आज जीतकर सीरीज जीत सकता है। यह भारत की टी20 में लगातार 10वीं या इससे अधिक सीरीज जीत होगी। हालांकि, उप-कप्तान शुभमन गिल टो इंजरी के कारण बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी संभव है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से पिछले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन वे वापस लौट आए हैं और वॉर्मअप करते दिखे, जिससे उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज बचाने उतरेगी।
ऐसी है दोनों टीमें…
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज़ अहमद, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, लूथो सिपामला, क्वेना मफाका।
