प्राइमरी शिक्षक के 1670 रिक्त पदों के लिए 61861 आवेदन

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जायेगा। जनपदवार आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत 1670 रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग को 61861 आवेदन प्राप्त हुये हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिसके सापेक्ष अब तक विभाग को 61861 आवेदन प्राप्त हुये हैं। जिसमें पौड़ी जनपद में 230 रिक्त पदों के सापेक्ष 6600 आवेदन जनपद स्तर पर प्राप्त हुये हैं। इसी प्रकार चमोली में 162 के सापेक्ष 6040, रूद्रप्रयाग में 155 के सापेक्ष 5667, टिहरी में 216 के सापेक्ष 6100, उत्तरकाशी में 134 के सोपक्ष 5259, देहरादून में 97 के सापेक्ष 2813, नैनीताल में 129 के सापेक्ष 6255, अल्मोड़ा में 241 के सापेक्ष 6634, बागेश्वर में 118 के सापेक्ष 5780, चम्पावत में 85 के सापेक्ष 5190 तथा पिथौरागढ़ में 103 रिक्त पदों के सापेक्ष 5523 आवेदन प्राप्त हुये हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी जनपदों में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदित आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है।

इसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी 11 जनपदों के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को ठोस निर्देश दिये हैं। विभागीय अधिकिरयों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में आवेदित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर उनके शैक्षिक गुणांक तय किये जा रहे हैं और उसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आवेदित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जायेगी, तदोपरांत जनपद स्तर पर रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जायेगा।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More