उन्नाव: तेज रफ्तार फार्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • बांगरमऊ क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 241 हवाई पट्टी के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मथुरा जिले में सड़क हादसे में हुई कई लोगों की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 241 हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह तड़के एक फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फार्च्यूनर में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक सभी लोग जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब किलोमीटर संख्या 241 के पास तेज रफ्तार से आ रही फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मरने वालों में गाजियाबाद जिले के गोविंद पूरी मोदीनगर निवासी 20 वर्षीय अभिनव अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल, 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल, वीआईपी एक्सटेंशन राजनगर विस्तार गाजियाबाद निवासी आकाश पुत्र विनोद अग्रवाल व एक अन्य शामिल हैं। सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More