अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से दी पटखनी

Untitled 4 copy 15

दुबई। भारतीय अंडर-19 टीम ने रविवार को अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम को 90 रनों से हरा दिया। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ग्रुप ‘ए’ में दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। दुबई के आईसीसी अकादमी मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आरोन जॉर्ज के 85 रन और कनिष्क चौहान के 46 रनों की पारी की बदौलत 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए हुजैफा एहसान ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए। बारिश की वजह से यह मैच 49-49 ओवर का खेला गया।

जवाब में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव में रखा। भारतीय तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने पाकिस्तान को शुरुआत में ही तीन झटके दिए। उन्होंने समीर मिनहास (09), अली हसन बलोच (0) और अहमद हुसैन (04) को आउट किया। इसके बाद कनिष्क चौहान ने उस्मान खान को पवेलियन भेजा। उस्मान 16 रन बना सके। पाकिस्तान का 77 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। कप्तान फरहान यूसुफ 23 रन बनाकर आउट हए। इसके बाद हम्जा जहूर चार रन और अब्दुल सुभान छह रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए अर्धशतक बनाकर खेल रहे हुजैफा एहसान 39वें ओवर में आउट हुए। एहसान ने 70 रन बनाए। पाकिस्तान का नौवां विकेट मोहम्मद सैयाम के रूप में गिरा। सैयाम ने दो रन बनाए। पाकिस्तान का आखिरी विकेट अली रजा का गिरा। रजा ने 6 रन बनाए।  भारतीय टीम की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि किशन कुमार सिंह ने दो विकेट, वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम की पारी 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई थी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और टीम के स्कोर को 78 रन तक ले गए। वह 25 गेंद पर 04 चौके और 03 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेलकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 12 रन और वेदांत त्रिवेदी सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एरॉन जॉर्ज ने विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। कुंडू 22 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से जॉर्ज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 88 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद खिलन पटेल छह रन बनाकर आउट हुए। कनिष्क चौहान ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। हेनिल पटेल 12 रन और दीपेश देवेंद्रन एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल शुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। निकब शफीक को दो विकेट मिले। अहमद हुसैन और अली रजा ने एक-एक विकेट लिया। (हिन्दुस्थान समाचार)

Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान

Ranchi: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड हॉकी के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला। पंजाब के मोहाली में आयोजित फाइनल समारोह के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। […]

Read More
Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More