अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

  • आठ चोर पकड़े गए, चोरी की शराब, नकदी व घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा आटो बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। तीन दिन पहले कृष्णानगर क्षेत्र एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह के आठ चोरों को कृष्णानगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो पेटी शराब, घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा आटो व 30,500 रूपए की नकदी बरामद हुई है। कृष्णानगर क्षेत्र स्थित स्नेह नगर निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव की पकरी पुल वीआईपी रोड स्थित कंपोटिज नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। तीन पहले यानी 10 दिसंबर 2025 को बेखौफ बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व नकदी चुरा ले गए थे।

इस मामले में पीड़ित दुकानदार राजीव कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस के लिए यह घटना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रायबरेली निवासी आशीष यादव, उन्नाव निवासी शुभम तिवारी, बहराइच निवासी ओमप्रकाश, हजरतगंज निवासी अमर सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू, पश्चिम बंगाल निवासी अशरफ उर्फ मिथुन, हरदोई निवासी शिवम कुमार वर्मा व जनपद बस्ती निवासी विनय सिंह बताया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने बीते 10 दिसंबर 2025 को राजीव कुमार श्रीवास्तव की शराब की दुकान में चोरी की थी। पुलिस का कहना है पकड़े छह आरोपियों के खिलाफ राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थानों में कुल 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मुख्य आरोपी आशीष यादव के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More