एक पति ने अपनी पत्नी के साथ किया इतना खतरनाक कार्य, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • दोस्तों से मंगवाया जहरीला सांप, घर लाकर पत्नी को डसवाया
  • मौत के तीन साल बाद खुला राज, पति समेत चार आरोपी पकड़े गए

मुंबई। कोई पति अपनी पत्नी के लिए इतना खतरनाक कदम उठा सकता है, ये सपने में भी सोचा नहीं जा सकता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का यह मामला जो भी सुन रहा है, दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाता है। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां पत्नी की मौत को आकस्मिक मौत बताकर छुपाई गई साजिश का पर्दाफाश तीन साल बाद हुआ है। घरेलू विवाद में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर जहरीले सांप के जरिए पत्नी की हत्या कराई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित बदलापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लगभग तीन वर्ष पुरानी एक महिला की मौत को हत्या करार देते हुए उसके पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या इतनी क्रूर और सुनियोजित थी कि आरोपी ने जहरीले सांप का इस्तेमाल कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। घटना 10 जुलाई 2022 की है, जब बदलापुर ईस्ट की उज्वलदीप सोसायटी में नीरजा रूपेश आंबेकर की घर में मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे सांप के काटने से हुई आकस्मिक मौत मानकर मामला बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में गवाहों के बयानों में विरोधाभास और तकनीकी सबूतों की पड़ताल से संदेह गहराया। दोबारा जांच शुरू होने पर सच्चाई सामने आई।

पुलिस जांच से पता चला कि 40 वर्षीय रूपेश आंबेकर का अपनी पत्नी नीरजा से बार-बार घरेलू विवाद होता था। इन झगड़ों से तंग आकर रूपेश ने पत्नी को खत्म करने की ठंडे दिमाग से योजना बनाई। उसने अपने साथियों रिशिकेश रमेश चालके और कुणाल विश्वनाथ चौधरी की मदद ली। तीनों ने मिलकर 36 साल के स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर चेतन विजय दुधाने से संपर्क किया और एक विषैला सांप प्राप्त किया। साजिश के अनुसार, घर में सांप को नीरजा पर छोड़ा गया, जिससे उसने उन्हें डस लिया और मौत हो गई। आरोपियों को विश्वास था कि सांप काटने से हुई मौत को कोई संदिग्ध नहीं मानेगा। लेकिन पुलिस की गहन जांच, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य सबूतों ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दिसंबर 2025 में हत्या का मामला दर्ज कर चारों को हिरासत में लिया गया। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल के नेतृत्व में जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More