दूर होगा मानसिक तनाव…इन राशियों को मिल रहा है धन लाभ

Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज के दिन परिवार को समय देंगे धन के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। माता को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

वृष: मन में प्रसन्नता रहेगी और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। आप रचनात्मक बनेंगे। प्रेम के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे तथा कार्य क्षेत्र में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मिथुन: मानसिक तनाव रहने से निर्णय लेने में असुविधा होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम के बावजूद तकरार होगी। प्रेम के मामले में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम उन्नति के योग बनेंगे।

कर्क: मानसिक तनाव अधिक होगा और खर्चे भी काफी होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी बड़े रोग की दस्तक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। प्यार के मामले में सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़े

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह: कार्यों में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा की पूर्ति होने से मन खुश होगा, लेकिन शिक्षा में रुकावट आएगी। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। प्यार के मामलों में भी आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए बेहतर दिन है। जीवन साथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपने निजी प्रयासों से काम बना पाने में सफल रहेंगे।

कन्या: आज भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। किसी दूर यात्रा का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक भी होगी और आर्थिक लाभ भी देगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है और प्रेम संबंधित मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है।

तुला: किसी बड़े काम में रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन तकरार संभव है। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद परेशानी दे सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और प्रेम के मामलों में आज भाग्यवान रहेंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। आज आपका जीवन साथी रोमांटिक मूड में होगा।स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। उल्टे सीधे भोजन से स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। प्रेम के मामले में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।

ये भी पढ़े

आयु रेखा के साथ-साथ और भी तरीके हैं आयु जानें…

धनु: विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन आप ही उन पर भारी पड़ेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में आज सफल रहेंगे। स्वास्थ्य डाँवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर : आज का दिन प्यार के नाम रहेगा। काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। आपका प्रियतम भी खुश रहेगा। यदि विवाहित हैं, तो दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। जीवन साथी भी खुश रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

कुंभ : आज के दिन परिवार में व्यस्तता रहेगी। माता से अच्छे संबंध रहेंगे और उन्हें सुख की प्राप्ति होगी। पिताजी भी आपकी बात सुनेंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा सा बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। इच्छाओं की पूर्ति होने से आर्थिक लाभ होगा।

मीन : आज के दिन किसी यात्रा पर जाने में सुख की अनुभूति होगी। साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होने से कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम के मामलों में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता से संबंध सुधरेंगे।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purnima Vrat
homeslider Religion

पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व

Purnima Vrat: पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण उपवास है, जो प्रत्येक हिंदू चंद्र मास के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा आकाश में अपनी सभी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप में दिखाई देता है। यह व्रत […]

Spread the love
Read More