नीति घाटी में तापमान मनाइस दस डिग्री पहुंचा, मैदानी इलाकों में भी पारा तेजी से गिरा

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के साथ ही पारे में तेजी से गिरावट आ रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप ठिठुरन भरी ठंड से रह दे रही है। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाएं चल रही हैं। चमोली जनपद के नीति घाटी में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसके चलते यहां बहने वाले गदेरे और झरने जम गए हैं। बारिश नहीं होने के कारण कोरी ठंड पड़ रही है और लगातार पाला गिरने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी का कहर और बढ़ सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा बढ़ सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। बुधवार को भी चटक धूप खिली रही, जिसकी वजह से दिन के समय ठंड से राहत रही। पर, सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है, तो वहीं अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी फिलहाल सामान्य बना हुआ है। इसी तरह से अन्य मैदानी जनपदों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More