अयोध्या की राह पर फिर खून की होली

अयोध्या । रामलला के दर्शन की आस लिए मध्य प्रदेश के रीवा से चली बोलेरो सुबह 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत। 11 गंभीर घायल।

मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकराई। कोहरा और तेज रफ्तार भी हादसे की वजह बताई जा रही है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब तीर्थयात्री रातभर सफर करके अयोध्या पहुंचने वाले थे। बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी रीवा के आसपास के गांवों से थे। एक घायल बताते हैं, “हम रामलला के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन ये क्या हो गया।”

ये कोई पहला हादसा नहीं। 6 दिसंबर को ही सुलतानपुर में महाराष्ट्र के जलगांव से आ रही तीर्थयात्री बस को ट्रक ने टक्कर मारी थी। एक महिला की मौत, कई घायल। अयोध्या आने-जाने वाली सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। कोहरा, ओवरस्पीड, खराब सड़कें – वजहें कई, लेकिन नतीजा एक – अपनों का इंतजार कर रहे परिवार बिलखते रह जाते हैं। पुलिस ने कहा, “हाईवे पर स्पीड लिमिट और कोहरे में सावधानी जरूरी है।” लेकिन सवाल वही – कब तक राम भक्तों की आहुति लेगी ये सड़कें?

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक घायल बोला, “रामलला के दरबार जा रहे थे, लेकिन मौत पहले आ गई।” अयोध्या की चमक अब इन परिवारों के लिए मातम बन गई है।

Politics Uttar Pradesh

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो […]

Read More
Education Uttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘समता संवर्धन मार्च’ पर रोक, छात्रों और पुलिस में टकराव

लखनऊ।  विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी के समर्थन और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों को लेकर ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की कोशिश की। छात्रों का कहना था कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाना था, जिसकी पूर्व सूचना […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

रामपुर के बाद अब बाराबंकी में अधिवक्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

  वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी बाराबंकी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स जब-तक पहुंचते कातिल मौके से भाग निकले पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ के पास हुई घटना का मामला   ए अहमद सौदागर लखनऊ। रामपुर जिले के जिला […]

Read More