मुख्यमंत्री का सख्त तेवर: अवैध कोडीन युक्त कफ सीरप मामले में SIT टीम हुई गठित

  • 28 जिलों में 128 मुकदमे दर्ज, 35 से अधिक गिरफ्तार
  • संदिग्ध पाए जाने पर दवा कारोबारियों के लाइसेंस होंगे रद
  • SIT शुरू किया अभियान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अवैध तरीके से कोडीन युक्त कफ सीरप की सप्लाई करने वाले तस्करों की धरपकड़ और उनकी गिरफ्तारी के लिए आखिरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दखल देना पड़ा। प्रदेश भर में फैले नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। बीते दिनों मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सीरप पीने से करीब दो दर्जन बच्चों की जान चली गई थी, जबकि यूपी में भी दो-तीन बच्चे इसके शिकार बने थे। मामला सुर्खियों में आया तो संबंधित विभाग के आलाधिकारी हरकत में आए और इसकी गहनता से छानबीन कर रही थी कि इसी सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी निवासी सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को को गिरफ्तार कर जानकारी हासिल की तो पता चला कि यह गोरखधंधा मध्यप्रदेश और यूपी ही नहीं बांग्लादेश व नेपाल तक जुड़ा हुआ है।

इसी बीच यूपी एसटीएफ टीम ने भी इस गोरखधंधे से जुड़े बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को दबोचा था। इसके पहले तस्कर अमित टाटा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस गिरोह का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल आज भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध कफ सीरप की सप्लाई करने वालों तथा उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है।

फरार चल रहे सरगना शुभम जायसवाल के बारे में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि उसका प्रत्यर्पण कराया जाएगा। उन्होंने ने दो टूक शब्दों में कहा कि ड्रग्स मामले में हमारी अन्तर्राष्ट्रीय संधियां बहुत सख्त है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अवैध कोडीन युक्त कफ सीरप सप्लाई करने वालों की धरपकड़ के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। मुख्यमंत्री का सख्त आदेश मिलते ही एसआईटी टीम यूपी के अलग-अलग जिलों में छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में 28 जिलों में 128 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल, विभोर राणा, सौरभ त्यागी, बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह, अमित टाटा सहित 35 अधिक आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More