उत्तराखंड में कड़कड़ाती दोपहर और ठिठुराती रात

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जनपदों तक तेज धूप खिल रही है। चटक धूप खिलने की वजह से दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आने से रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में लोगों को बारिश का इंतजार है क्योंकि शुष्क मौसम के चलते पड़ रही सूखी ठंड बीमारियों को भी साथ ला रही है। बारिश न होने के कारण दिसंबर के महीने में भी तापमान बढ़ रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। देहरादून में मंगलवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही दिन के समय धूप में पसीने छुटा दिए तो वही सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है। शाम को चलने वाली सर्द हवाओं से कंपकंपी भरी ठंड हो रही है।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय पारा सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में रात के समय पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर 4 गुना से अधिक पहुंच गया है। जो लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More