पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर लगाया ताला

Untitled 3 copy 4

गौचर। पेयजल संकट से परेशान यहाँ के निवासियों ने गौचर स्थित जल संस्थान के कार्यालय पर ताला लगा दिया। आऐ दिन पेयजल आपूर्ति को लेकर गौचरवासी अक्सर परेशान रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 – 05 व 06 में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए लोगों ने वार्ड सभासद चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, विनोद कनवासी, पूनम रावत के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुऐ कार्यालय पर ताला लगा दिया।

पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों का कहना है कि शिकायत करने पर भी जल संस्थान पेयजल की आपूर्ति को नियमित रूप से सुचारू नहीं कर रहे हैं। जिससे आये दिन वार्डों में पेयजल की समस्या बनी रहती है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की जल संस्थान की अवर अभियंता आइशा कनवासी से कहा सुनी भी हुई। अवर अभियंता ने कहा कि जल संकट का मुख्य कारण लोगों द्वारा अपने बगीचों में सिंचाई करने से बनी हुई है। जिसकी जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी कार्यक्रम में कैलाश केडियाल, प्रकाश चौधरी, ऊषा कनवासी, राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, 60 पैसे बढ़े दाम; ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’; जानें नई कीमत Petrol and diesel prices hiked in Himachal : हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए अब पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, मेरी जान को खतरा था, इसलिए तुर्की में बदला गया विमान Threat to Donald Trump’s life : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान विमान बदले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि […]

Spread the love
Read More