इंडिगो का संकट : 8वें दिन भी 230+ फ्लाइट्स रद्द

  • मंत्री का अल्टीमेटम – स्लॉट कटेंगे, 10 एयरपोर्ट पर अफसर तैनात!

नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट अब आठवें दिन में पहुंच चुका है, और हवाई अड्डों पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को देशभर में 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसमें बेंगलुरु (121), हैदराबाद (58), चेन्नई (41) और अहमदाबाद (16) सबसे ज्यादा प्रभावित। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “इंडिगो के स्लॉट कम करेंगे। ये दंड की तरह होगा। कम हुए रूट अन्य एयरलाइंस को मिलेंगे, जब इंडिगो तैयार दिखेगी तो वापस लौटेंगे।” 10 प्रमुख एयरपोर्ट्स – मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा, तिरुवनंतपुरम – पर मंत्रालय के अफसर तैनात कर दिए गए हैं।

चमोली की नीति घाटी में हुई बर्फबारी, देहरादून का तापमान पाँच डिग्री बढ़ा

इंडिगो, जो 65% घरेलू ट्रैफिक संभालती है, रोज 2200 उड़ानें उड़ाती है। लेकिन FDTL नियमों के दूसरे चरण से क्रू शॉर्टेज हो गया। OTP (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) 19% तक गिर गई। हैदराबाद में 44 डिपार्चर + 14 अराइवल रद्द। चेन्नई में 18 आउटगोइंग + 23 इनकमिंग। अहमदाबाद में 9 अराइवल + 7 डिपार्चर। गोवा में 20 रद्द। एक यात्री ने कहा, “चेन्नई जाने का टिकट बुक किया, 12 घंटे इंतजार। हेल्पलाइन पर कोई जवाब नहीं।”

मंत्री नायडू ने कहा, “सरकार इंडिगो को दंडित करेगी। स्लॉट कम होंगे।” AAI ने अलर्ट जारी किया – स्टेटस चेक करें। इंडिगो ने माफी मांगी, कहा 10 फरवरी तक नॉर्मल। लेकिन यात्रियों का गुस्सा भड़क रहा – मुंबई-दिल्ली किराया 60K तक।

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More