सुल्तानपुर: अगवा किए गए युवक की हत्या कर हत्यारों ने शव क गोमती नदी में फेंका

Untitled 6 copy 2
  • वारदात का खुलासा दो कातिल गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुल्तानपुर जिले के चंदा थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने एक युवक को अगवा कर लिया और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवक के मर जाने के बाद कातिल शव को गोमती नदी में फेंक कर फरार हो गये। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सनसनीखेज कांड का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वहीं अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी अमन यादव (24) शनिवार की रात को अपने चचेरे भाई को रिसीव करने के लिए चांदा जा रहा था। इसी दौरान ईशीपुर अरजो के पास कार सवार 5 से 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश जबरन अमन को घसीटकर पास में ही स्थित एक स्कूल के मैदान में ले गए। वहां उसे दौड़ा-दौड़कर पीटा। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बदमाश अमन को कार में जबरन बैठाकर फरार हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कई थानों की पुलिस ने शनिवार रात को ही बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद रविवार की सुबह लोगों ने गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट के पास युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव की शिनाख्त अमन के रूप में हुई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश अमन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना में 5–6 लोगों के शामिल होने की आशंका है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मयंक यादव, शिवम यादव और उनके साथियों ने मारपीट कर अमन की हत्या की है। मयंक और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More