सिरफिरे से परेशान महिला सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा

Rape NayaLook
  • चार महीने से अश्लील मैसेज भेज कर रहा था तंग
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी पुलिस की एक महिला ने सिरफिरे से परेशान होकर बाजारखाला थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिछले चार महीने से महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज तंग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेखा (काल्पनिक नाम) यूपी पुलिस में सिपाही है। वह लखनऊ के ही एक इलाके की रहने वाली है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति करीब 4 महीने से कई अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर वह दूसरे नंबर से मैसेज भेजना शुरू कर देता है।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि शख्स ने उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी है। आरोपी ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया था। पुलिस विभाग में होने के बावजूद आरोपी उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। आरोपी लगातार जान की धमकी भी दे रहा है।

इससे वह परेशान हैं, पीड़िता के अनुसार आरोपी कहता है कि रास्ते में एक्सीडेंट करवाकर वह उनकी हत्या करवा देगा। महिला सिपाही ने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। परेशान होकर महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एसीपी बाजारखाला वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि राजधानी में तैनात एक महिला सिपाही एक अज्ञात शख्स की हरकतों से परेशान है। बाजारखाला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More