वोटर वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके फल स्वरूप कई बीएलओ अपने बूथ के मतदाताओं का शत्-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर पूर्व निर्धारित 04 दिसम्बर को निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड कर एक मिशाल साबित किया, ऐसे बीएलओ के अथक प्रयास की सराहना करते हुए आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पालिका सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ शशि जायसवाल, सुमन शर्मा व मंजूबाला पाठक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों को वरीयता देते हुए सभी बीएलओ से इसका अनुसरण करने की अपील किया।

भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा और नकली एयरपोर्ट स्टैम्प के नागरिक गिरफ्तार

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “जिन बीएलओ ने अपने अथक प्रयास से उत्कृष्ट कार्य कर अपने कार्य को संपादित किया उनसे अन्य बीएलओ सबक लेकर बढ़े समय सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करे ताकि उनके भी प्रयास को उचित सम्मान मिल सके।

सम्मान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज,प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना शर्मा,सभासद अनिल मद्धेशिया,राकेश जायसवाल,अभय कुमार,अशोक कुमार व प्रमोद पाठक,आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरन शर्मा,धर्मेंद्र शाही आदि लोग उपस्थित रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More