दिल्ली की जहरीली हवा पर संसद में बवाल

  •  सोनिया गांधी ने कहा – “बच्चे-बुजर्ग सांस नहीं ले पा रहे, सरकार कुछ करे”

नई दिल्ली,। संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने दिल्ली-एनसीआर की खतरनाक हवा को मुद्दा बना दिया। मकर द्वार के सामने विपक्षी सांसदों ने गैस मास्क लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी धरने में शामिल हुईं और सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

सोनिया गांधी ने कहा, “यह सरकार की जिम्मेदारी है कि कुछ करे। छोटे बच्चे परेशान हैं, मेरे जैसे बुजुर्गों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। हर साल यही होता है, सिर्फ बयानबाजी होती है।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, “किस मौसम का मजा लें? बाहर देखिए, क्या हाल है। बच्चे-बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे। हर साल स्थिति और बिगड़ती जा रही है। हमने कहा है – कार्रवाई करो, हम साथ खड़े हैं। यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का मुद्दा है।”

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों का AQI 400 पार कर चुका है। ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। कल हरियाणा के कांग्रेस सांसद मास्क लगाकर सदन पहुंचे थे और विशेष चर्चा की मांग की थी। आज पूरा विपक्ष एकजुट दिखा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार को घेरा। नेहरू पर राजनाथ सिंह के बयान पर बोले, “सबूत हैं तो पब्लिश करें।” रुपये की गिरती कीमत पर कहा, “नीतियां सही होतीं तो रुपया मजबूत होता।” रूस से तेल खरीद पर बोले, “देशहित पहले, किसी के दबाव में नहीं।”

Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More
National

101 हिंदू और बौद्ध भिक्षुओं के शंखनाद के साथ बालेन ने ली प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ

शीतल निवास में भव्य समारोह के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौड़ेल ने दिलाई शपथ शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की भी मौजूद रहीं        उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू ।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के 40 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ […]

Read More