भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तीन करोड़ के 20 सोने के बिस्कुट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर करोड़ों रुपए के सोने की तस्करी नाकाम कर दी। 32 वीं बटालियन के जवानों ने पानी में छुपकर बॉर्डर पार कर रहे एक बांग्लादेशी तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया। 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत तीन करोड़ से अधिक है। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक बार फिर गोल्ड स्मगलिंग के बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तैनात बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर की 32 वीं बटालियन के जवानों ने बीओपी तुंगी इलाके में एक बांग्लादेशी तस्कर को उस वक्त दबोच लिया, जब वह पानी में छुपकर करोड़ों का सोना सीमा पार कराने की कोशिश कर रहा था।

बरामद सोने का वजन 2354.73 ग्राम है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 6 लाख बताई गई है। बीएसएफ के जवानों को 2 दिसंबर की दोपहर एक इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि कुछ बांग्लादेशी तस्कर झील के रास्ते भारतीय सीमा में सोने की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं। इनपुट की पुष्टि होते ही पूरी पोस्ट को हाई अलर्ट पर रख कर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था। शाम करीब 5 बजे दो संदिग्ध पानी में आधे डूबे हुए झील की तरफ से भारतीय इलाके में बढ़ते दिखे। घात लगाकर तैनात टीम ने उन्हें तुरंत चुनौती दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। इसके बाद इलाके की गहन तलाशी ली गई, जिसमें कई पैकेट मिले, जिनमें 20 सोने के बिस्किट छिपे थे। पकड़े गए तस्कर को पूछताछ के लिए बीओपी तुंगी लाया गया। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। कुछ समय से बॉर्डर क्रॉसिंग और गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ा हुआ है। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे पैसे के बदले यह सोना भारतीय इलाके में किसी दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाना था, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता ने उसकी पूरी योजना ध्वस्त कर दी।

बीएसएफ ने तस्कर और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है। इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एन के पांडे ने कहा कि बॉर्डर पर तैनात जवान हर स्थिति में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लगातार जोखिम उठाते हुए बड़ी कामयाबियां दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने बॉर्डर के गांवों में रहने वाले लोगों से भी अपील की कि सोने या किसी भी तरह की तस्करी से जुड़ी जानकारी तुरंत सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 या WhatsApp नंबर 9903472227 पर भेजें। भरोसेमंद सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गौरतलब है कि बांग्लादेश-भारत सीमा पर अवैध तस्करी लगातार होती रहती है।

International

भारत से मालदीव को मिली 2 हाई-स्पीड फेरी की सौगात

   शाश्वत तिवारी माले। भारत ने हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ( HICDP ) के तहत मालदीव को दो और हाई स्पीड फेरी की सौगात दी है, जो दोनों देशों के बीच सहयोग में एक अहम कदम है। फेरी सेवा मालदीव के द्वीपों के बीच परिवहन में क्रांतिकारी सुधार ला रही है। यह नेटवर्क न […]

Read More
International

भारत-दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच ‘नॉलेज पार्टनर’ की भूमिका निभाएगा CSEAS

     शाश्वत तिवारी राजगीर। नालंदा विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर साउथईस्ट एशियन स्टडीज’ ( CSEAS ) की स्थापना की गई। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। यह सेंटर भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच अकादमिक अनुसंधान, नीतिगत जुड़ाव और सांस्कृतिक-सभ्यतागत संबंधों को गहरा करने के लिए […]

Read More
International Jharkhand

नेपाल में कमांडो प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह संपन्न

आईजी दान बहादुर कार्की रहे मुख्य अतिथि        उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू ने। पाल पुलिस युक्ति प्रशिक्षण महाविद्यालय, जर्गाह में संचालित 11वें समूह के पुलिस विशेष कला एवं कार्रवाई (कमांडो) प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रहरी महानिरीक्षक (आईजीपी) दान बहादुर कार्की मुख्य अतिथि के […]

Read More