बुधवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष  : आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी।

वृषभ  : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें।

मिथुन  : आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क  : आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

ये भी पढ़े

वाराणसी में स्पा सेंटर और BJP नेत्री के फ्लैट पर पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

सिंह  : अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या  : आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला  : आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे।

वृश्चिक  : आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

ये भी पढ़े

झारखंड: चाईबासा सदर अस्पताल का हाल, मरीजों से जबरन लिखवाया जा रहा बॉन्ड

धनु  : आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर  : अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ  : आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन : आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बनाए 140 “SIR योद्धा”

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह की सराहनीय पहल बूथ स्तर पर मतदाता सूची पर निगरानी रखेंगे योद्धा नया लुक संवाददाता लखनऊ। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने पाए और अवैध मतदाता सूची में रहने नहीं पाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस मंशा के अनुरूप सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने मतदाता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का 10वां बजट पेश, नई योजनाओं के लिए ₹43,565 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना 10वां बजट पेश कर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक पड़ाव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। खास बात यह रही कि इस बार नई योजनाओं के […]

Read More