बिहार विधानसभा : तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष; गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चाएं

पटना: बिहार विधानसभा में राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से सदन का नेता घोषित किया गया है। वहीं विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि तेजस्वी यादव की सदन में अनुपस्थिति पूरे दिन चर्चा में रही। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे, जिस कारण सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके।

हाल ही में 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है। इस दौरान नव-निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली और सदन का माहौल पूरी तरह लोकतांत्रिक उत्साह से भरा दिखा। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया, जिसे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने स्वीकार किया। तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष पद के चुनाव पर कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि प्रेम कुमार सदन में सभी दलों को बराबरी का सम्मान और अवसर देंगे।

बुजुर्ग महिला ने खूब किया संघर्ष, लेकिन लुटेरों के आगे घुटने टेक दिए

NDA की जबरदस्त जीत और नई सरकार का गठन

बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार NDA ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। गठबंधन को कुल 202 सीटों पर जीत मिली, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।
पार्टीवार सीटों की बात करें तो—

बीजेपी: 89

जेडीयू: 85

आरजेडी: 25

एलजेआरवी: 19

कांग्रेस: 6

एआईएमआईएम: 5

हम: 5

अन्य: 9

इस चुनाव में जनसुराज का खाता नहीं खुला और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

भारी बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाए गए। उपमुख्यमंत्री के पद पर विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को नियुक्त किया गया। नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल किए गए, जिनमें बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी के 2, हम के 1 और आरएमएल के 1 मंत्री हैं।

तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर बढ़ी चर्चा

तेजस्वी यादव के सदन में न पहुंचने को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ गर्म हैं। विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी अनुपस्थिति ने विपक्ष की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि उनकी तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Bihar Politics

बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा देंगे, जानें वजह और आगे की राजनीति

बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम उनके हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के निर्णय से जुड़ा है। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के सदस्य चुने […]

Read More
homeslider Politics

भाजपा सरकार में बर्बाद हो गया किसान: अखिलेश यादव

लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा समेत अन्य जिलों में आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ […]

Read More
Analysis homeslider Politics Raj Dharm UP

खान के सपा में जाने से बसपा को नुकसान की उम्मीद कम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दल बदल का खेल शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे के रूप में जाने जाने वाले डॉ. एम. एच. खान ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। […]

Read More