नेपाल से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, दो की जलकर मौत

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 24

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मंगलवार तड़के करीब 2:15 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर फुलवरिया बाईपास के पास दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर बस (UP22 AT 0245) की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक (UP21 DT 5237) से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर का झटका इतना जबरदस्त था कि बस सड़क से फिसलकर पलट गई और कुछ ही सेकंड में डीजल टैंक फटने से पूरी बस आग के गोले में बदल गई। बस में उस समय करीब 60-62 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के नागरिक थे। ये सभी सोनौली बॉर्डर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दो यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और चोटिल हुए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

read more: 

चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को हटाया गया, मुकदमा दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के साथ जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए बस और ट्रक को हटवाकर कई घंटों बाद हाइवे को बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लेन उल्लंघन को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों के चालकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More