ग्रेटर नोएडा: बारात देखते-देखते 10 साल का बच्चा गोली का शिकार

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 30

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जश्न की आड़ में बेखौफ हवाई फायरिंग ने एक मासूम की जान पर बन आई। रविवार देर रात जारचा क्षेत्र के नागला चमरू गांव में एक शादी के जुलूस के दौरान चली गोली 10 वर्षीय कृष के माथे में जा लगी। गोली जमीन से टकराकर रिकोशे हुई और छर्रा सीधे बच्चे के सिर में घुस गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। कृष अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बारात देख रहा था। अचानक गोली की आवाज हुई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे पहले दो अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। आखिरकार ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां 24 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के जालवी गांव निवासी दो प्रॉपर्टी डीलरों – अभिषेक (24) और ईशु (27) को गिरफ्तार कर लिया।

आगरा: नकली घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

दोनों दूल्हे के दोस्त थे और शादी में शामिल होने आए थे। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक ने लाइसेंसी पिस्टल से हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। वह पिस्टल रिटायर्ड फौजी अमर सिंह के नाम पर लाइसेंसी है, जिसके बेटे निक्की ने अभिषेक को दी थी। पुलिस ने मौके से खाली खोल बरामद कर लिया है। ACP अजीत कुमार सिंह ने बताया, “हवाई फायरिंग में लापरवाही बरतने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लाइसेंस मालिक पर भी कार्रवाई होगी।” पुलिस अब पूरे बाराती दल की स्क्रीनिंग कर रही है।” परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिता सुनील ने कहा, “जश्न में बंदूक चलाना फैशन बन गया है, लेकिन मेरे बच्चे की जान जाते-जाते बची। दोषियों को सबसे सख्त सजा मिले।

Spread the love

Pregnant
Crime News homeslider

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Pregnant कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं व्यभिचार के मामले, ये बानगी पढ़िए 13 साल की बच्ची निकली गर्भवती लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur Jail
Crime News homeslider

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक […]

Spread the love
Read More
Ambedkarnagar Jail
Crime News homeslider

अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!

Ambedkarnagar Jail जेल कैंटीन में प्रतिदिन होती 25000 रुपए की आमदनी सत्ता परिवर्तन के बाद अधीक्षक, जेलर, ड्यूटी जेलर ने मचा रखी लूट पश्चिम की तर्ज पर अब पूर्वांचल की जेलों में भी अधिकारियों ने लूट मचा रखी है। अंबेडकरनगर जेल इसका जीता जागता उदाहरण बन गई है। इस जेल ने जेल अधीक्षक, जेलर और […]

Spread the love
Read More