उत्तराखंड में मौसम शुष्क, खिल रही है चटक धूप

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन रात के समय ठंड बढ़ गई है। फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और दिन के समय भी चटक धूप खिल रही है। जिसके साथ चलते दिन के समय तो पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।

ये भी पढ़े

SIR के दबाव में एक और परिवार उजड़ा, जानें क्या रही इसकी वजह

वहीं अगले दो दिनों में पारे में गिरावट आने से दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड में इजाफा हो सकता है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को दिनभर चटक धूप खिली रहेगी। जिससे ठंड से राहत मिली लेकिन शाम के समय पारे में गिरावट आने से ठिठुरन पड़ गई। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई डिग्री का अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े

एकतरफा इश्क ने तांत्रिक तक पहुंचाया… फिर हुआ ऐसा कि छिन गई जिंदगी

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण पारे में गिरावट आ रही है जिससे ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाएगा। जबकि मंगलवार से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का भी पूर्वानुमान है। वहीं 5 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More