ऐपल 11 दिसंबर को UP के नोएडा में खोलेगा अपना पांचवां भारतीय स्टोर

नई दिल्‍ली। ऐपल भारत में अपना 5वां स्‍टोर नोएडा में खोलने जा रही है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का पहला ऑफिशियल स्‍टोर होगा।  ऐपल के अनुसार DLF  मॉल ऑफ इंडिया में स्थित कंपनी के नोएडा स्टोर का उद्घाटन 11 दिसंबर को किया जाएगा। यह ऐपल का भारत में अपना 5वां स्टोर होगा। यह देश में एप्पल के खुदरा विस्तार में एक और उपलब्धि है, जिससे नोएडा में ग्राहकों को एप्पल उत्पादों को जानने एवं खरीदने का मौका मिलेगा।

भारत में ऐपल का पहला स्‍टोर साल 2023 में खुला था। ऐपल के दो स्‍टोर दिल्‍ली और मुंबई में खोले गए थे। दिल्‍ली-मुंबई के अलावा कंपनी बेंगलुरु और पुणे में भी अपना स्‍टोर शुरू कर चुकी है। कंपनी का नोएडा में खुल रहा स्‍टोर उत्तर प्रदेश में पहला और उत्तर भारत में दूसरा होगा।( हिन्दुस्थान समाचार)

Business

ई-वाहन तकनीक पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के लिये महत्वपूर्ण : भट्ट

देहरादून। स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी के महत्व को लेकर निकली भारत महा ईवी रैली ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुंची। 85वें दिन रैली का विवि प्रशासन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों, उनके पर्यावरणीय लाभ और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था। कुलपति डा. अमित आर भट्ट […]

Read More
Business

Stock Market Today: सेंसेक्स 410 अंक धसका, निफ्टी 26,050 के नीचे लुढ़का

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग डे की शुरुआत मायूसी भरी रही। वैश्विक संकेतों के मिश्रित प्रभाव और घरेलू फाइनेंशियल सेक्टर की कमजोरी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 ने लाल निशान पर खुलने के बाद और गहराई में गोता लगा लिया। सुबह के सत्र में निवेशकों […]

Read More
Business

इंडिया की सबसे ‘कूल’ साझेदारी: पैनासोनिक ने “कैप्टन कूल” एम.एस. धोनी को  बनाया ब्रांड एंबेसडर

रांची। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने भारत के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटिंग आइकन और दुनिया भर में “कैप्टन कूल” के नाम से मशहूर “एमएस धोनी” को भारत में अपने एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है। धोनी निरंतरता, संयम और उच्च क्षमता वाले प्रदर्शन का उदाहरण देते हैं, ऐसे गुण […]

Read More