चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय कार बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

चमोली। चमोली जनपद में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 9 बजे राहुल (28 वर्ष,पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमूला से बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, तभी चमोली की ओर से आ रही तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़े

प्रेमी के लिए उठाया इतना खौफनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

टक्कर इतनी भयावह थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवाया है। कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More