चमोली में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचल कर की हत्या

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नारायणबगड़ क्षेत्र के छैकुड़ा गांव में पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की पत्थर से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पास के नाले में दबा दिया। यह घटना सोमवार, 24 नवंबर को हुई थी, जिसका खुलासा चमोली पुलिस ने बुधवार, 26 नवंबर को किया था। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर नाले से महिला का शव बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली का सोमवार दोपहर अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में महावीर ने पत्नी पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़े

एक और मुस्कान : नीले ड्रम के बाद अब किचन में ही दफना दिया पति

घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने रात के समय शव को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर नाले में ले जाकर पत्थरों से ढांक दिया। अगले दिन, 25 नवंबर को देहरादून में गाड़ी चलाने वाला दमयंती देवी का बड़ा बेटा विनय देवली घर लौटा तो उसने मां को घर पर न पाकर पिता से पूछताछ की। पिता से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसने पूरे गांव और आसपास मां को तलाशा, पर कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर विनय ने रात में ही नारायणबगड़ चौकी में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

बुधवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। पति महावीर प्रसाद के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ पर उसने पूरे अपराध की स्वीकारोक्ति कर ली। महावीर प्रसाद की निशानदेही पर पुलिस ने दमयंती देवी का शव नाले से बरामद कर लिया। थराली थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More