जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून को प्रदेश में प्रथम स्थान

Untitled 7 copy 33

देहरादून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 के लिए किए गए मूल्यांकन एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), देहरादून को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान DLSA देहरादून की प्रभावी कार्यशैली, व्यापक जनसहभागिता, समयबद्ध सेवाओं, तथा न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 26 नवंबर को , संविधान दिवस के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड गुहानाथन नरेन्दर द्वारा देहरादून DLSA को “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों के वर्षभर में किए गए कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, जिसमें देहरादून का प्रदर्शन सर्वोत्तम पाया गया। यह सम्मान जिला देहरादून के लिए गर्व का विषय है, जिसका श्रेय माननीय जिला जज महोदय के कुशल नेतृत्व तथा DLSA देहरादून की समर्पित टीम की निरंतर मेहनत को जाता है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More