15 साल पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग में तेजी लाने को CM ने दिये निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI) एवं सुधार लागू करने में विभागों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागों द्वारा जो रिफॉर्म्स लागू किया जाना संभव है, उन्हें अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में लागू कर लिया जाए। जो विभाग ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनके विभागाध्यक्षों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने मंत्रालयों से लगातार संपर्क कर भारत सरकार से मिलने वाली ग्रांट्स और वित्तीय सहायताओं का 100 प्रतिशत लाभ लेने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग, वित्त एवं नियोजन से लगातार मिलकर विशेष सहायता योजना का अधिकतम लाभ लेने की दिशा में कार्य करें।

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को 15 साल पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग, सड़क सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक इनफोर्समेंट से सम्बन्धित सुधारों को लागू करने में तेजी लाएं। उन्होंने राजस्व विभाग को भूमि सुधार सम्बन्धी रिफॉर्म्स को समयबद्ध तरीके से लागू करें। उन्होंने कहा कि विभागों को जो स्टेट शेयर रिलीज किया जाना था उसे अगले 2 दिन में जारी कर दिया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने स्तर से इसकी लगातार समीक्षा कर भारत सरकार से मिलने वाली विशेष सहायता योजना का अधिकतम लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक प्रोजेक्ट्स तैयार करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दीपक कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं डॉ. वी. षणमुगम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More
Himachal Uttarakhand

चारधाम यात्रा के लिये बिना फीस के होगा रजिस्ट्रेशन, छह मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा  को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। गढ़वाल मंडल आयुक्त […]

Read More