कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मिला देश का सर्वोच्च स्काउट सम्मान

Untitled 14 copy 21

लखनऊ/देहरादून। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को संगठन के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 26 नवंबर को लखनऊ में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, एकता, सेवा-भाव और देशभक्ति की भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी मंच है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तराखंड में स्काउट-गाइड आंदोलन को सशक्त करने तथा युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की सोच विकसित करने के लिए डॉ. रावत द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. रावत ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें युवा सशक्तिकरण और जनसेवा के कार्यों में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More