राजधानी में नहीं थम रही हैवानियत

  • दो वर्षीय मासूम बच्ची को वहशी ने बनाया निशाना
  • तमाम कोशिशों के बावजूद बेकाबू हुए दरिंदे
  • घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को घरवालों ने दबोचा
  • धुनाई करने के बाद किया पुलिस के हवाले
  • इटौंजा क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक शादी समारोह में शामिल हुए मेहरबान एक-दूसरे से मिलन -जुल रहे थे और खाना खा रहे थे लोगों में हलचल थी। सोमवार देर रात अंधेरे में एक वहशी ने दो साल की मासूम बच्ची को अकेला पाकर इसी शोर-शराबे का फायदा उठाकर मकान की छछ पर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग भाग कर छत पर गए तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। खुद को घिरता देख आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक पीड़िता के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शादी समारोह में दावत चल रही थी और इस मौके पर शादी समारोह में शामिल हुए मेहमान एक-दूसरे से मिलजुल रहे थे। लगभग पूरा मोहल्ला इस दावत में शरीक था। एक महिला भी अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर दावत में आई थी। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक तभी कैटरिंग का काम करने वाला सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र स्थित सीर गंज गांव निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार देखा कि एक मासूम बच्ची खेल रही है तभी बच्ची को अकेला देख उसे दबोच लिया और मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया।

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची की चीख-पुकार सुनकर घरवाले छत पर गए तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। मासूम बच्ची बदहवास हालत में पड़ी थी। घरवालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह एक महिला मित्र के कहने पर यहां कैटरिंग का काम करने आया था। तभी मासूम बच्ची को अकेला पाकर छत पर ले जाकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More