गोसाईगंज: न कातिलों का सुराग और न ही हुई शवों की शिनाख्त

  • दर्जन भर से अधिक पुलिस वाले तफ्तीश में जुटे, फिर भी हाथ खाली
  • ग्यारह साल बीतने के बाद भी नहीं मिले हत्यारे, थककर बैठ गई पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दस जुलाई वर्ष 2014 दिन गुरुवार को गोसाईगंज क्षेत्र स्थित गंजरिया फार्म के जंगल में दो शव पेड़ से फांसी पर लटके मिले थे। शव बुरी तरह से सड़ चुके थे और बदबू भी आ रही थी। जंगल में दो लोगों की लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस हिलीडुली और मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में शवों की पहचान कराने तथा कातिलों की तलाश में करीब एक दर्जन पुलिसवाले राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में जाकर गहन पड़ताल की, लेकिन महीने-दो महीने गुजरने के बाद हार मान ली और पूरी कवायद ठंडे बस्ते में डालकर चुप्पी साध ली। नतीजतन ग्यारह वर्ष बीतने के बाद भी न तो शवों की शिनाख्त हो सकी और न ही हत्यारे मिले। हालांकि लखनऊ पुलिस की यह कोई पहली नाकामी नहीं, इससे पहले भी कई घटनाओं के मामले में पुलिस की कलई खुल चुकी है।

सनद रहे कि गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम मस्तेमऊ के पास स्थित गंजरिया फार्म के जंगल में दो शव बबूल के पेड़ डाल से अगल-बगल लटकते मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव प्रेमी-युगल के होने का संदेह जताते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आया कि ये दोनों लाशें युवकों की थी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने और हत्यारों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन ग्यारह साल बीतने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। लिहाजा पुलिस की विवेचना अभी भी पुलिस की फाइलों में गोते लगा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More