ईयू-इंडिया FTA : साल के अंत तक फाइनल हो सकती है डील

Untitled 14 copy 20

नई दिल्ली। भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी करने और इन्वेस्टमेंट प्रोटेक्शन एग्रीमेंट तथा जियोग्राफिकल इंडिकेशन पर एग्रीमेंट पर बातचीत में तेजी लाने की अपनी साझा इच्छा को फिर से दोहराया है। विदेश मंत्रालय ने 25 नवंबर को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने हाल ही में ब्रसेल्स में आयोजित 11वीं इंडिया-ईयू फॉरेन पॉलिसी और सिक्योरिटी कंसल्टेशन तथा 6वीं स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप रिव्यू मीटिंग की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मीटिंग में दोनों पक्षों के बीच रिश्तों के पूरे दायरे का मूल्यांकन किया गया और ‘इंडिया-ईयू स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप : ए रोडमैप टू 2025’ को लागू करने का रिव्यू किया गया, जो इस साल पूरा हो रहा है।

इस दौरान दोनों पक्षों ने ईयू-इंडिया रिश्तों में बहुत सकारात्मक रफ्तार का स्वागत किया, जिसमें फरवरी में कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स का भारत का ऐतिहासिक दौरा, जून में एचआरवीपी कैलास और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा ब्रुसेल्स में आयोजित पहली ईयू-भारत रणनीतिक वार्ता तथा सितंबर में ईयू द्वारा भारत पर रणनीतिक एजेंडा पर संयुक्त संचार को अपनाना शामिल है। मंत्रालय ने कहा चर्चा में कई टॉपिक शामिल थे, जिनमें इकोनॉमिक सिक्योरिटी, मजबूत सप्लाई चेन, ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, ग्लोबल गेटवे, इंडिया-ईयू कनेक्टिविटी पार्टनरशिप और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) शामिल थे। साथ ही इनोवेशन, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग, एजुकेशन एवं रिसर्च में लोगों के बीच संपर्क को गहरा करने के मौके भी शामिल थे।

ये भी पढ़े

चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित, युवक गंभीर रूप से घायल

दोनों पक्षों ने एफटीए पर अंतिम वार्ता को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ ही मल्टीलेटरल लेवल पर सहयोग और सप्लाई चेन डाइवर्सिफिकेशन सहित इकोनॉमिक मुद्दों पर लगातार बातचीत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इंडिया-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) में हुई प्रोग्रेस पर भी ध्यान दिया। बता दें कि यह ट्रेड डील मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली की अस्थिरता को देखते हुए भारत के लिए काफी मायने रखती है। ईयू भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-ईयू का द्विपक्षीय व्यापार 135 अरब अमेरिकी डॉलर था। एफटीए लागू होने पर भारतीय निर्यातकों के लिए यूरोपीय बाजार में शुल्क बाधाएं कम होंगी और निवेश प्रवाह में वृद्धि होगी। सप्लाई चेन अधिक स्थिर होंगी और रक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी भी मजबूत होगी। दोनों पक्ष वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर बनाने तथा व्यापारिक जोखिमों को कम करने की सामूहिक रणनीति पर भी काम कर रहे हैं।

International

भारत-EU संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

 शाश्वत तिवारी India-EU Relations: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन और बुल्गारिया की विदेश मंत्री डॉ. वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ अलग-अलग उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन वार्ताओं का मुख्य केंद्र यूरोपीय देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और भारत-यूरोपीय संघ (EU) के […]

Read More
Su-75 Fighter Jet
International

AMCA से पहले भारत खरीदेगा रूस का Su-75? चीन के J-35 से मुकाबला

Su-75 Fighter Jet: भारत अपनी वायुसेना को आधुनिक बनाने और पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी बीच रूस ने भारत के सामने अपने नए लड़ाकू विमान Su-75 चेकमेट का प्रस्ताव रखा है। रूस चाहता है कि भारत इस अत्याधुनिक विमान के विकास और […]

Read More
International

भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

China’s concern regarding India:  भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत अब चीन की चिंता बढ़ा रही है। भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता प्रभाव और मजबूत होती रणनीतिक स्थिति भी चीन को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि वह पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहा […]

Read More