लुलु मॉल के बाथरूम में धमकी भरा पत्र मिलने के राजधानी सहित यूपी में हाईअलर्ट

  • शहर की नामी-गिरामी इमारतों सहित कई प्रमुख स्थानों को उड़ाने की धमकी
  • चप्पे-चप्पे पर चेकिंग धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राजधानी में सतर्कता

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दस नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित लुलु मॉल के बाथरूम में सोमवार को एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पत्र में शहर की कई नामी-गिरामी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी का जिक्र किया गया है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राजधानी लखनऊ सहित सूबे के सभी जिलों में हाईअलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कमिश्नर व अधीक्षकों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। इस निर्देश के बाद सार्वजनिक स्थलों, विधानभवन के अलावा कई बड़ी इमारतों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई है। लोगों से संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को सुचित करने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी लुलु मॉल परिसर में ग्राहकों की भीड़ जमा थी कि इसी दौरान मॉल के बाथरूम में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़े

रूधौली : प्रेमी युगल घर से भागे, फिर जंगल में मिली लड़की की लाश

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेन्द्र दुबे के मुताबिक पत्र में राजधानी लखनऊ की कई नामी-गिरामी इमारतों और स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही प्रदेश के सभी मुख्य स्टेशनों, स्कूलों, मॉल, विधानभवन पर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि हजरतगंज स्थित विधानभवन, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, शहर की नामी-गिरामी इमारतों व स्कूलों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ जगह-जगह तलाशी कराई। प्रमुख बाजारों में भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। ऐहतियातन वाहनों की भी चेकिंग कराई जा रही है और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More
homeslider International

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की दर्दनाक मौत

बाथरूम में गिरने से लगी थी सर में चोट नया लुक ब्यूरो पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने में अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। यह हादसा अचानक […]

Read More
homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More