टिहरी में बस दुर्घटनाग्रस्त, पाँच श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

टिहरी गढ़वाल। मां कुंजापुरी के दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, 13 लोग घायल हो गये। घायलों में पांच लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है एवं अन्य नरेंद्र नगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बस संख्या UK14PA1769 जो कि ऋषिकेश दयानंद आश्रम से मां कुंजापुरी के दर्शनों के लिए आई थी। दर्शन कर लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हुए एवं पाँच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र नगर, नरेंद्र नगर पुलिस, फायर सर्विस एवं SDRF  मौके पर पहुंची और स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। SSP टिहरी आयुष अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

homeslider Uttarakhand

राज्य आन्दोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 20,000 से बढ़ाकर ₹ 30,000 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के […]

Read More
homeslider Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने देखी गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सेन्ट्रियो मॉल में गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ देखी। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु को भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को राज्य […]

Read More
Crime News homeslider

देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देहरादून। अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशोें के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों […]

Read More