बुलन्दशहर: गजब खाकी! सुधारने के बजाए बिगड़ैल बना रही पुलिस

Policeman shot
  • रखती है और वायरल भी करती है, इसे ही कहते हैं रस्सी का सांप और सांप की बनाना?

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी पुलिस कैसे निर्दोष लोगों को फंसाकर अपनी वाहवाही बटोरती है इसकी भनक तो वर्ष 2019 में राजधानी लखनऊ में देखने को मिली थी। बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे सआदतगंज के तेल व्यवसायी श्रवण साहू को फर्जी मामले में फंसाने में दागी पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन तत्कालीन एसएसपी ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू की तो दागी पुलिसकर्मियों का चेहरा बेनकाब हुआ और दरोगा धीरेन्द्र शुक्ला, सिपाही अनिल सिंह व धीरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था।

ये भी पढ़े

माता हुई कुमाताः अपने ही बेटा का किया किडनैप

अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी बुलंदशहर जिले के देहात क्षेत्र में एक युवक की जेब में अवैध पिस्टल और कारतूस रखते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के कारनामे की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मानो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि इस मामले में अभी किसी तरह का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बुलन्दशहर जिले के कुसमा पुर गांव निवासी अजय सोलंकी से पुलिस वाले बोले कि अवैध असलहा लेकर चलना अपराध है क्यों असलहा लेकर चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वीडियो में अजय ने कहा साहब मैं असलहा लेकर नहीं चलता हूं, लेकिन आप कह रहे हैं तो ठीक है। फिर वहीं से गुड वर्क करने की चाहत में पुलिसकर्मियों ने अजय की जेब से अवैध पिस्टल और पांच कारतूस बरामद कर लिया।

ये भी पढ़े

फिर खूनी खेल: बौखलाए प्रेमी ने चाकू से गला रेत कर प्रेमिका को मार डाला

यही नहीं पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने अजय की पत्नी पूजा से भी उगलवा लिया। डरती नहीं तो करती की कहानियां आप लोगों ने बहुत सुनी होगी, लेकिन सहमी हुई पूजा अपने पति के खिलाफ बोल पड़ी कि उसके पति ने असलहा लेकर मारने का प्रयास किया है। यही है यूपी पुलिस का असली चेहरा, चंद पुलिसकर्मियों के करतूतों ने मानो पूरे पुलिस महकमे को बदनाम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और चर्चा होने लगी कि गजब खाकी वर्दी गुड वर्क के लिए कुछ भी कर सकती है।

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More