नया लुक संवाददाता
लखनऊ। यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. अब लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से गोमती नगर स्टेशन से रात 8 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। इतना ही नहीं छपरा एक्सप्रेस ट्रेन भी 26 जनवरी से गोमती नगर स्टेशन से ही छूटा करेगी। रेलमंत्रालय ने इन दो ट्रेनों के समय और नए स्टेशन से चलाने का आदेश भी जारी कर दिया है।
12533 लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन से रात 8 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। अभी तक यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 9 बजक 45 मिनट पर रवाना होती है। गोमदी नगर स्टेशन से छूटने के बाद पुष्पक एक्सप्रेस बादशाहनगर स्टेशन से रात नौ बजे छूटेगी और अगले दिन रात 10 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी मुंबई से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर छूटेगी।
