पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जस्टिन लैंगर बने ‘निवीकैप’ के ब्रांड एंबेसडर

Untitled 17 copy 17

लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए पहला डिजिटल सॉल्यूशन्स प्लेटफ़ॉर्म निवीकैप लॉन्च हो गया है।इस पहल को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। ज़िकसु ऑस्ट्रेलिया के संस्थापक कार्तिक श्रीनिवासन द्वारा विकसित निवीकैप एक सुरक्षित, पारदर्शी और नॉन-बैंकिंग डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो छात्रों व अभिभावकों को प्री-एडमिशन से पोस्ट-अराइवल तक एकीकृत सहायता प्रदान करता है। इसमें लोन डिस्कवरी, आवेदन सहायता, फ़ॉरेक्स मार्गदर्शन और पोस्ट-अराइवल सपोर्ट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

भारत अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। 2025 में लगभग 1,37,703 भारतीय छात्रों ने वहाँ अध्ययन प्रारंभ या जारी रखा। बढ़ती मांग के बावजूद, जटिल वित्तीय प्रक्रियाएँ अभी भी छात्रों, खासकर टियर-दो और टियर-तीन शहरों के परिवारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। निवीकैप इस यात्रा को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्थापक कार्तिक श्रीनिवासन ने कहा कि उन्होंने स्वयं भारत से ऑस्ट्रेलिया तक की कठिन यात्रा का अनुभव किया है—दस्तावेज़ी चुनौतियाँ, वित्तीय प्रक्रियाएँ और भावनात्मक दबाव। यही अनुभव निवीकैप के निर्माण का आधार बना, ताकि छात्र अपने सपनों को बिना किसी बाधा के पूरा कर सकें।

ब्रांड एंबेसडर जस्टिन लैंगर ने कहा कि निवीकैप छात्रों और अभिभावकों के लिए एक भरोसेमंद साथी है, जो उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा देता है। ऑस्ट्रेड के दक्षिण एशिया प्रमुख मुकुंद नारायणमूर्ति ने इसे भारत–ऑस्ट्रेलिया शिक्षा संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। पहले चरण में निवीकैप शिक्षा-लोन सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जल्द ही फ़ॉरेक्स सेवाएँ और पोस्ट-अराइवल सपोर्ट भी जोड़े जाएंगे, जिससे यह भारतीय छात्रों के लिए पूर्ण शिक्षा-सहायता इकोसिस्टम बन जाएगा।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More