अस्पतालों में बढ़ेगी ताकत, सरकार ने शुरू की नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (पुरुष/महिला) के 103 बैकलॉग पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर करने के उद्देश्य से ये निर्णय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 तय की गई है।

उन्होंने कहा कि बैकलॉग के इन 103 पदों के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में कुल 690 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इस बड़ी भर्ती से प्रदेश के शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। मंत्री रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य आने वाले समय में जिलों के अस्पतालों में सुविधाओं को विस्तार देना और जनशक्ति को बढ़ाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएँ पहुँच सकें। मंत्री धन सिंह रावत की इस पहल का स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है और इसे राज्य के चिकित्सा तंत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More