रविवार के दिन इन राशियों को रखने होंगे सावधानी

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

 वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जोधन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क : आज आप यथार्थ में जिएं। दरअसल जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।

ये भी पढ़े

बेहद शुभ होता है चंद्र-मंगल योग…और क्या-क्या है फायदे, पढ़ते रहिए

सिंह : आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी।

कन्या : आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार को भी समय देना जरूरी है

तुला : शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक : आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

धनु : आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।

ये भी पढ़े

हस्तरेखा में क्या होती है फिश लाइन

 

मकर : आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।

कुम्भ : आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है।

मीन : आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More