सांसद अनिल बलूनी के आवास पर देवप्रयाग के छात्रों का स्वागत, जुबिन नौटियाल भी पहुंचे

MP Anil Baluni

नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के सरकारी आवास पर आज देवप्रयाग के युवा विधायक विनोद कंडारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के साथ पहुँचे। विधायक कंडारी पिछले आठ वर्षों से अपनी अनोखी पहल के तहत देवप्रयाग विधानसभा के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के हाई स्कूल टॉपर छात्रों को देशभर का शैक्षिक भ्रमण कराते आ रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष गुजरात भ्रमण से लौटे छात्रों ने दिल्ली में अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के साथ सहभोज का आनंद लेते हुए कंडारी  ने उनके उत्साह और जिज्ञासा की सराहना की।

इस अवसर को और भी विशेष बना दिया बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार सिंगर जुबिन नौटियाल ने, जो छात्रों से मिलने अचानक वहाँ पहुँचे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उनकी बातें सुनीं और अपने प्रसिद्ध हिंदी व गढ़वाली गीत गाकर माहौल को उल्लास से भर दिया। बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

गुजरात यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध, अमूल दुग्ध संयंत्र, मेट्रो संचालन केंद्र, साबरमती आश्रम, अटल सेतु और साबरमती रिवरफ्रंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों के माध्यम से उन्होंने देश के विकास मॉडल और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को नज़दीक से समझा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए इन मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक यात्रा ज्ञान-विस्तार, दृष्टि-विकास और आत्मविश्वास को प्रबल करने की दिशा में निश्चित ही एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Spread the love

Delhi homeslider

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका इन रास्तों पर संभलकर निकलें NCR : नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालुओं की आवाजाही को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

मौसम अलर्ट: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Heavy rain alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More