सोनौली सीमा पर पकड़ा गया महाराष्ट्र पुलिस का आरोपी

Untitled 2 copy 18
  • LOC नोटिस के तहत हुई गिरफ्तारी ड्रग्स सहित गम्भीर मामलो में दर्ज है कई मुकदमे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर इमीग्रेशन और पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौप दिया जाएगा। बताया गया है कि उक्त आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते भारत वापस आ रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गये आरोपी युवक के खिलाफ ड्रग्स सहित कई गम्भीर मामलों में मुकदमे दर्ज है।

शुक्रवार को इमीग्रेशन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत मे प्रवेश किया संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगे। जांच के दौरान पता चला कि नॉर्मन शहजाद मिस्त्री पुत्र शहजाद मिस्त्री निवासी – बी 4/703 माधवी सीएचएस, सेक्टर 19-ए नेरुल ईस्ट, नवी मुंबई, थाने महाराष्ट्र उम्र करीब 31 वर्ष धटना के बाद फरार चल रहा था जो पहले महाराष्ट्र से नेपाल गया था, वहां से सोनौली के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एलओसी जारी किया है। बताया गया है कि उक्त युवक के खिलाफ ड्रग्स सहित कई मुकदमे महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किए थे। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजित प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि इमीग्रेशन विभाग ने एक महाराष्ट्र के आरोपी को गिरफ्तार किया है आवश्यक कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौप दिया जाएगा।

Spread the love

Pakistan News
International

वियतनाम में 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत

बोट पलटी, 36 भारतीय थे सवार, ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र के Pakistan News : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को वोट पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। वोट पर कुल 36 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इनमें से 32 भारतीय थे। इनमें ज्यातर तेलंगाना के […]

Spread the love
Read More
India-New Zealand FTA
International Politics

भारत और न्यूजीलैंड अब रणनीतिक साझीदार

हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में घटेगी चीन की पावर India-New Zealand FTA : भारत के PM नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच जो ऐतिहासिक समझौते हुए हैं, उनमें सबसे प्रमुख है रणनीतिक समझौता। इसका साफ मतलब है कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंध तो मजबूत करेंगे ही, अब रणनीतिक साझेदारी भी करेंगे। PM मोदी […]

Spread the love
Read More
Kenya Dairy Plant
Business International

‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

शाश्वत तिवारी Kenya Dairy Plant : ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराते हुए भारत सरकार ने अफ्रीकी देश केन्या में जमीनी स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। भारत सरकार द्वारा छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के विकास के लिए केन्या […]

Spread the love
Read More