महिलाओं के लिए नीतीश का जादुई ‘TOP UP’ और NDA के पक्ष में ‘Land Slide’

  • रुझान तो यही बता रहे हैं कि “टाइगर जिन्दा है…”

News Room से अनिल उपाध्याय

बिहार में रूझान बता रहे हैं कि इस बार NDA के पक्ष में Land Slide हो रही है और बीजेपी बड़े भाई के रूप में स्थापित होते दिख रही है। महागठबंधन को ज्यादा नुकसान कांग्रेस के खाते से होता नजर आ रहा है। सबसे बुरा हाल प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का है जिसका खाता खुलना तो दूर बल्कि उम्मीदवार जमानत बचाने में भी कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं। इस बार महिला वोटरों ने जमकर वोट डाले और उनका वोट प्रतिशत पिछली बार से करीब 10 फीसदी ज्यादा रहा। ऐसे में यही माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गयी दस हजार की सहायता राशि का ही कमाल है कि चुनाव नतीजे एक तरफा NDA के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नेताजी कहिन…

बीजेपी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है पर इसमें असल खेला नीतीश बाबू का ही नजर आ रहा है। सियासत के माहिर नीतीश ने विधानसभा क्षेत्र के हाटा में महिला वोटरों को साधने के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए कहा था कि अब बिहार की महिलाओं को महिला रोजगार योजना के तहत मिली दस हजार की सहायता राशि को लौटाना नहीं पड़ेगा। इसे पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि यह राशि महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दी गई थी और अब इसे वापस करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह नीतीश का मास्टरस्ट्रोक और बिहार की चुनावी नब्ज की गंभीर समझ थी जो समझ गयी थी बिहार में निर्णायक भूमिका आधी आबादी ही निभाएगी और ऐसे में उन्होने इसे पूरी तरह साधकर अपने पक्ष में कर लिया। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा कर डाली कि जो महिलाएं अपने रोजगार को ठीक ढंग से चला रही हैं, उन्हें भविष्य में दो लाख तक की ऋण सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय का और अधिक विस्तार कर सकें।

ये भी पढ़ें

क्या नीतीश बाबू इस बार भी रिकार्ड गढ़ेंगे….!

बिहार में यही महिलाएं साइलेंट फोर्स NDA के पक्ष में खड़ी हो गयीं। नीतीश जानते थे कि यही महिलाएं किसी के लिए साइलेंट किलर बन सकती हैं तो किसी को सत्ता की चाबी भी थमा सकती हैं। बिहार में शराबबंदी लागू करने के चलते नीतीश कुमार की महिलाओं में लोकप्रियता काफी है। ऐसे में अगर नतीजे एनडीए के पक्ष में आ रहे हैं तो यह नीतीश कुमार के दस हजार के Top Up का ही कमाल है और यही महिलाएं उन्हें एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन रही हैं। आगे नतीजे क्या कहते हैं अभी तय होना बाकी है पर शुरुआत काफी कुछ बता रही है… और महसूस होने लगा कि इस बार फिर नीतीश सरकार।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More