गुरुवार के दिन इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ

Horoscope 1

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। आज परिवार की किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धनलाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी से भी द्वेष ना करें। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

 वृषभ : आज दिनभर आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी।

 मिथुन : आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी बड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

ये भी पढ़े

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अपने मन को काबू में रखना होगा। आज आपका मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा जो अनुचित होंगे। ऐसे में आपको संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

सिंह : आज भाग्य आपके साथ है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

कन्या : आज का दिन धन लाभ वाला है। आज रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिन्हे आपने पूर्व में पैसा उधार दिया था। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आय के स्रोत बनेंगे और ऐसे मौके आपको मिलेंगे जो भविष्य तक आपको धन लाभ देते रहेंगे। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलेंगी उन पर भरोसा करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट जरूर कर लें।

ये भी पढ़े

यदि आपकी कुंडली में भी बैठा ये ग्रह तो अवैध संबंध नहीं छोड़ेंगे पीछा

 वृश्चिक : आप पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में घिरे हुए थे आज उनमें कमी आएगी। आज अपने लिए वस्त्र आप खरीदेंगे। खर्च की अधिकता आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। अगर आप पिछले कई दिनों से सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज अपने घर का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से आज मन की खूब बातें करें।

 धनु : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से विवाद हो सकता है। अपने कार्यों को अ’छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा आज उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

 मकर : आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। विशेषकर माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं।

ये भी पढ़े

हस्तरेखा में क्या होती है फिश लाइन

 कुंभ : आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति से अपका विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना आपके लिए आज उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

मीन : आज दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More