फ्रॉडः नॉमिनी बदल कर उड़ा दी बीमा खाते से करोड़ो की रकम

कानपुर। शहर में फ्रॉड का एक ऐसा मामला आया है जिसमें जालसाजों ने फर्जीवाड़ा करके मृतक के नॉमिनी को ही बदल डाला। इसके बाद मृतक के बीमा खाते में जमा करोड़ों की रकम ही निकाल दी। मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के रहने वाले  सन्देश तिवारी  का निधन 23 फरवरी साल 2023 को हो गया था। मरने से पहले उन्होंने नामी गिरामी बीमा कंपनियों में करोड़ों का बीमा कराया था और अपनी पत्नी और बच्चों को नॉमिनी बनाया था। उनके मरने के करीब साढ़े चार महीनें बाद 5 जुलाई को अचानक उनके बीमा खाते से सारा पैसा निकाल लिया जाता है। उनके परिजन जब बीमा राशि को निकालने बीमा कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो यह सुनकर उनके होश उड़ कि उनके नॉमिनी को सारा पैदा दे दिया है। उन्होंने बीमा अधिकारियों को बताया कि मृतक ने तो परिजनों को ही नॉमिनी बनाय था। ऐसे में ये पैसा किसने और कैसे निकाल लिया।

बीमा कंपनी के दस्तावेजों से उनको पता चला कि देश के नामी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के मुम्बई स्थित केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान के एक वैज्ञानिक स्वदेश प्रकाश ने फर्जीवाड़ा करके नॉमिनी बदल दिया और करोड़ों के फ्रॉड को बड़ी आसानी से अंजाम दिया। मृतक के परिजन अपने साथ हे इस धोखे और अपने पैसे के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं पर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कानपुर पुलिस क्षेत्राधिकार का हवाला देकर पीड़ित को नाहक परेशान कर रहीं है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में मृतक के परिजन अपने मृतक के पैसों और न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है ।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider National Uttar Pradesh West Bengal

पश्चिम बंगाल के मालदा में जजों को बनाया बंधक

नौ घंटे बाद आधी रात को अर्धसैनिक बलों ने कराया मुक्त, SIR में नाम कटने की अफवाह से नाराज हैं नागरिक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, SC ने राज्य के वरीय अधिकारियों से किया जवाब तलब, CBI या NIA जांच कराने की अनुमति रंजन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में SIR हटाने को लेकर ममता के […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More